School & Colleges

जनता वैदिक कॉलेज,बड़ौत,बागपत.

जनता वैदिक कॉलेज,बड़ौत,बागपत. “जाट कॉलेज” नाम तो सुना ही होगा? जाट कॉलेज के नाम से मशहूर बड़ौत का जनता वैदिक कॉलेज आज़ाद भारत से भी पहले का बना है। उत्तर प्रदेश में बागपत जिले के बड़ौत में लिंक रोड पर स्थित इस कालिज को सन 1917 में स्थापित किया गया था। इस कॉलिज प्रांगण में आपको कॉलेज संस्थापक स्वर्गीय चौधरी दलीप सिंह जी की सफेद रंग की मूर्ति दिखाई देगी। उनकी इस प्रतिमा का अनावरण भारत के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी द्वारा किया गया था। इस कॉलेज को जाट कॉलेज इसलिए भी कहा जाता है क्योंकि इस कॉलेज का प्रबंधन जाट शिक्षा सभा कर रही है। इस कॉलेज को सन 1920 में पंजीकृत संस्थान के रूप में मान्यता प्राप्त हूई। जाट कॉलेज का संबद्ध मेरठ के चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय द्वारा है। 20 अक्टूबर 1917 को इस कॉलेज की स्थापना एक हाई स्कूल के रूप मे की गई। साल 1949 में इसे स्नातक कॉलेज में प्रस्तावित किया गया। साल 1956 में इसे स्नातक कॉलेज की उपलब्धि मिल गई। जाट कॉलेज कृषि क्षेत्र में शिक्षा के साथ-साथ कला और विज्ञान में भी शिक्षा प्रदान करता है। इस कॉलेज में भारत भर से ही नही बल्कि विदेशों के छात्र-छात्राएँ भी पढ़ने के लिए आते हैं। इस कॉलेज की इमारत को देख आप भी कह उठेंगे “वाह”। कालिज की इमारत अंग्रेजों के जमाने की स्टाइल की है। सफेद और लाल रंग में रंगी इस कालिज की दीवारें आपको अपनी तरफ खींच लेगीं। कालिज में पर्यावरण का भी ध्यान रखा गया है, यहां आपको चारों तरफ हरियाली भी दिखाई देगी। उल्लेखनीय पूर्व छात्रों में से कुछ के नाम: * डॉ सत्य पाल सिंह माम्बर लोकसभा, गुरुकुल कांगडी विश्वविद्यालय हरिद्वार के कुलाधिपति, मुंबई के पूर्व पुलिस आयुक्त और पूर्व मानव संसाधन विकास, जल संसाधन, नदी विकास और गंगा संरक्षण राज्य मंत्री। * प्रो वेद प्रकाश पूर्व अध्यक्ष यूजीसी *स्वामी ओमवेश, विधायक Janta Vedic College

Google Location

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0