Havelis

बागपत के नवाब कोकब हमीद जी कि हवेली,बागपत.

बागपत के नवाब कोकब हमीद जी कि हवेली,बागपत. भारत को रियासतों का देश भी कहा गया है। बड़े-बड़े नवाब और उनकी रिहायशी जिंदगी के बारे में हमने खूब सुना और पढ़ा भी है। नवाबों द्वारा बनाई गई कई इमारतें तो आपने भी देखी होंगी। नवाबों की शानदार जीवन शैली को अपनी जीवन शैली में जोड़ने की कोशिश भी की होगी। आज हम आपको दीदार करा रहे हैं बागपत की एक हवेली का जोकि 200 साल पूरानी है। नवाब कोकब हमीद को यह पुश्तैनी हवेली उनके पूरखों की विरासत के तौर पर मिली। बागपत की सियासत में नवाब कोकब हमीद तथा हवेली का अलग ही रसूख है। नवाब कोकब हमीद अपनी पुश्तैनी हवेली में रहते थे। नवाब साहब ने अपनी सियासत तथा राजनैतिक निर्णयों से कभी भी हवेली की शान कम नहीं होने दी, बल्कि हवेली के रसूख को बढ़ाते रहे। वह अपने परिवार के सदस्यों से भी सदैव ऐसे काम करने को कहते थे, जिससे हवेली की शान में कोई दाग न लगे। अब नवाब कोकब हमीद के इंतकाल के बाद उनके बेटे अहमद हमीद ही खानदान और नवाब साहब के राजनीतिक वारिस है। दरअसल नवाब कोकब हमीद के खानदान के लोग हरियाणा के रोहतक के नजदीक कलानौर में आकर बसे। बागपत आने से पहले खानदान को रईसजादा कलानौर का खिताब हासिल था। बाद में इन्हें बागपत के नवाब की पदवी से नवाजा गया। करम अली अंग्रेजी दौर में गाजियाबाद में सरकार के बड़े अफसर बनें। इनके बेटे खुरशैद अली को रईसजादा कलानौर के खिताब से नवाजा गया । नौकरी के चलते परिवार के लोगों का गाजियाबाद आना जाना लगा रहा। इसके बाद बागपत में हवेली बनाई और यह परिवार हमेशा के लिए बागपत का होकर रह गया। खुरशैद अली के बेटे राव अब्दुल हमीद और नवाब जमशेद अली हुए। राव अब्दुल हमीद के बेटे शौकत हमीद खान कांग्रेस के विधायक रहे। इनके बेटे नवाब कोकब हमीद थे। हवेली का इतिहास करीब दो सौ साल पुराना है। उन दिनों जब नवाब साहब के दादा करम अली अंग्रेजी सरकार में सरकारी अफसर थे तब अंग्रेज यहां पर यमुना के खादर में शिकार खेलने आया करते थे। गाजियाबाद तहसील की कर वसूली का कार्य इनके पास था, तब मेरठ से लेकर बागपत और गाजियाबाद तब एक ही थे। बागपत के आसपास की जागीर इनके पास थी। इन्हें अंग्रेजों ने नवाब बागपत घोषित किया हुआ था। दादा करम अली ने ब्रिटिश पीरियड में बागपत में आकर अपनी हवेली बनवाई। उन दिनों जिम कार्बेट भी यहां पर आकर रुके थे, और शिकार किया था। हवेली को बनवाने में ईरानी शैली का प्रयोग किया गया है, इसे बनाने के लिए तब ईरान से कारीगर आए थे। हवेली में बनी लाइब्रेरी दादा करम अली ने बनवाई थी। उसमें तब के कई ऐतिहासिक दस्तावेज सुरक्षित हैं। नवाब साहब को पढ़ने का बहुत शौक था, वह आए दिन इस लाइब्रेरी में किताबें पढ़ा करते थे। नवाब साहब की ससुराल अलीगढ़ में है, इनके ससुर अलीगढ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के वीसी रहे हैं, अलीगढ़ मुरसान में उनकी नवाबियत रही है। बागपत के नवाबों के पूर्वजों की योग्यता व शानदार व्यक्तित्व के कारण हर धर्म व वर्ग के लोगों में इनका बहुत मान-सम्मान था। इनके पूर्वज अपने धर्म का अनुसरण करने के साथ-साथ दूसरे धर्मों का समान आदर करते थे और इंसानियत को अपना प्रथम कर्त्तव्य मानते थे, जिस कारण इनकी ख्याति देशभर में फैली हुई थी। बागपत के नवाबों के पूर्वजों की गिनती उस समय के बड़े जमीदारों में हुआ करती थी। यह सभी शान-शौकत, मान-सम्मान, धन-सम्पदा इनके पूर्वजो ने बेहतरीन प्रशासन और जनहितैषी कार्यो के आधार पर अर्जित की। उत्तर प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं राष्ट्रीय लोक दल के वरिष्ठ नेता थे नवाब कौकब हमीद वह 66 साल के थे जब उनका इन्तिकाल हुआ। उत्तर प्रदेश सरकार में तीन बार मंत्री और पांच बार विधायक रह चुके थे नवाब कौकब हमीद । नवाब कोकब हमीद ने अपने नेक कार्यो, दरियादिली और इंसानियत से बागपत के नवाब खानदान को गौरवान्वित करने वाली एक अमिट पहचान दी। वर्तमान में नवाब अहमद हमीद अपने पूर्वजों का अनुसरण करते हुए सकारात्मक सोच के साथ बागपत की जनता के हितों के लिए निस्वार्थ भाव से सेवा कार्य कर रहे है। बागपत के नवाबों की हवेली और नवाबों का कब्रिस्तान बागपत के प्रमुख दर्शनीय स्थलों में शुमार है और बागपत आने वाले पर्यटकों के लिए हमेशा से ही मुख्य आकर्षण का केन्द्र रहे है। Haveli of Nawab Kokab Hameed of Baghpat, Baghpat. India has also been called the country of princely states. We have heard and read a lot about the great Nawabs and their residential life. You must have also seen many buildings built by the Nawabs. Must have also tried to add the luxurious lifestyle of the Nawabs to their lifestyle. Today we are showing you a haveli of Baghpat which is 200 years old. Nawab Kokab Hameed got this ancestral mansion as a legacy from his forefathers. Nawab Kokab Hameed and Haveli have a different influence in the politics of Baghpat. Nawab Kokab Hameed lived in his ancestral mansion. Nawab Saheb never let the glory of the haveli diminish with his politics and political decisions, but kept increasing the influence of the haveli. He always used to ask his family members to do such work, so that there is no stain in the glory of the haveli. Now after the death of Nawab Kokab Hameed, his son Ahmed Hameed is the political heir of the family and Nawab Saheb. Actually the people of the family of Nawab Kokab Hameed came and settled in Kalanaur near Rohtak in Haryana. Before coming to Baghpat, the family had the title of Raiszada Kalanaur. Later he was awarded the title of Nawab of Baghpat. Karam Ali became a senior officer of the government in Ghaziabad during the British era. His son Khurshid Ali was awarded the title of Raeeszada Kalanaur. Due to the job, the family members kept coming to Ghaziabad. After this a mansion was built in Baghpat and this family remained in Baghpat forever. Khurshid Ali's sons were Rao Abdul Hameed and Nawab Jamshed Ali. Shaukat Hameed Khan, son of Rao Abdul Hameed, was a Congress MLA. His son was Nawab Kokab Hameed. The history of the mansion is about two hundred years old. In those days, when Nawab Saheb's grandfather Karam Ali was a government officer in the British government, then the British used to come here to play hunting in the Khadar of Yamuna. He was in charge of tax collection of Ghaziabad Tehsil, then from Meerut to Baghpat and Ghaziabad were the same. He had the jagir around Baghpat. He was declared the Nawab of Baghpat by the British. Dada Karam Ali came to Baghpat during the British period and got his mansion built. In those days, Jim Corbett also stayed here and hunted. Iranian style has been used in the construction of the mansion, artisans came from Iran to build it. The library built in the haveli was built by Dada Karam Ali. Many historical documents of that time are safe in it. Nawab Saheb was very fond of reading, he used to read books in this library every day. Nawab Sahib's in-laws are in Aligarh, his father-in-law has been the VC of Aligarh Muslim University, Aligarh has been his Nawabiyat in Mursan. Due to the ability and brilliant personality of the ancestors of the Nawabs of Baghpat, they had a lot of respect among the people of every religion and class. Along with following their own religion, their forefathers respected other religions equally and considered humanity as their first duty, due to which their fame spread across the country. The ancestors of the Nawabs of Baghpat used to be counted among the big landlords of that time. All this glory, respect, wealth and wealth was earned by his forefathers on the basis of excellent administration and public welfare works. Nawab Kaukab Hameed was former cabinet minister of Uttar Pradesh and senior leader of Rashtriya Lok Dal. He was 66 years old when he died. Nawab Kaukab Hameed had been a three-time minister and five-time MLA in the Uttar Pradesh government. Nawab Kokab Hameed gave an indelible mark that made the Nawab family of Baghpat proud by his noble deeds, generosity and humanity. Presently Nawab Ahmed Hameed is doing selfless service work for the interests of the people of Baghpat with positive thinking following his forefathers. Baghpat's Nawabs' Haveli and Nawabs' Cemetery are one of the major sightseeing places of Baghpat and have always been the main attraction for tourists visiting Baghpat. Baghpat haveli

Google Location

What's Your Reaction?

like
2
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0