21 से 25 दिसंबर 2024 तक आयोजित होने वाले मेरठ महोत्सव कार्यक्रम हेतु सम्मानित कलाकार अपने प्रस्ताव राजस्व निरीक्षक नगर निगम, मेरठ को उपलब्ध कराने के साथ meerutmahotsav.

Dec 15, 2024 - 10:13
 0  0
21 से 25 दिसंबर 2024 तक आयोजित होने वाले मेरठ महोत्सव कार्यक्रम हेतु सम्मानित कलाकार अपने प्रस्ताव राजस्व निरीक्षक नगर निगम, मेरठ को उपलब्ध कराने के साथ meerutmahotsav.
21 से 25 दिसंबर 2024 तक आयोजित होने वाले मेरठ महोत्सव कार्यक्रम हेतु सम्मानित कलाकार अपने प्रस्ताव राजस्व निरीक्षक नगर निगम, मेरठ को उपलब्ध कराने के साथ meerutmahotsav.com पर आवेदन करना करें सुनिश्चित-अपर नगर आयुक्त प्रथम / नोडल अधिकारी नगर निगम, मेरठ मेरठ (सू. वि.)14.12.2024 अपर नगर आयुक्त प्रथम / नोडल अधिकारी नगर निगम, मेरठ ने बताया कि महानिदेशक पर्यटन उप्र के कार्यालय आदेश के अनुपालन में जिलाधिकारी के कार्यालय ज्ञाप दिनांक 05.12.2024 के द्वारा स्थानीय कलाकारो के द्वारा कार्यक्रम करने हेतु गठित समिति का उनको नोडल अधिकारी नामित किया गया है। उपरोक्त के सम्बन्ध में उन्होंने जनपद के समस्त सम्मानित कलाकारों को सूचित किया कि दिनाक 21 दिसंबर 2024 से 25 दिसंबर 2024 तक आयोजित होने वाले मेरठ महोत्सव 2024 कार्यक्रम हेतु अपने-अपने प्रस्ताव श्री जितेन्द्र कुमार राजस्व निरीक्षक नगर निगम, मेरठ (मा०-9634444999) को उपलब्ध कराने के साथ meerutmahotsav.com पर आवेदन करना सुनिश्चित करें। प्राप्त आवेदन पत्रो पर निर्णय गठित समिति द्वारा लिया जायेगा। @meerutmahotsav