Gurudwara Data Bandi Chhod Sahib Gwalior – A Place Where Guru Hargobind Was Arrested and Imprisoned.

Aug 11, 2025 - 06:00
 0  1
Gurudwara Data Bandi Chhod Sahib Gwalior – A Place Where Guru Hargobind Was Arrested and Imprisoned. Perched atop the ancient Gwalior Fort, Gurudwara Data Bandi Chhod Sahib marks a pivotal chapter in Sikh history. This is the very place where the sixth Sikh Guru, Guru Hargobind Sahib Ji, was arrested and imprisoned by Mughal Emperor Jahangir around 1617 CE. The arrest wasn’t just political—it was symbolic. After the martyrdom of his father, Guru Arjan Dev Ji, Guru Hargobind began militarizing the Sikh community, establishing the Akal Takht and wearing two swords of Miri and Piri to represent temporal and spiritual power. This growing assertion alarmed Jahangir, who—under the influence of orthodox courtiers—ordered the Guru’s detention on the pretext of an unpaid fine. Guru Hargobind Sahib was confined in Gwalior Fort for over 2 years and 3 months, where 52 Hindu kings were also held captive. When Jahangir eventually agreed to release the Guru, he refused to leave alone, demanding the release of all 52 kings. Jahangir agreed—on the condition that only those who physically held the Guru’s cloak would be freed. In response, the Guru had a cloak with 52 tassels stitched, allowing every king to walk to freedom. This historic release occurred during Diwali in 1619, giving birth to what is now celebrated as Bandi Chhor Divas—the Sikh festival of liberation. Since then, Sikhs have illuminated their homes with lamps to honor the return of their Guru and the triumph of compassion and justice. Today, Gurudwara Data Bandi Chhod Sahib stands not only as a sacred place of worship but is also recognised as the 6th largest Sikh pilgrimage site in the world, attracting lakhs of devotees every year. गुरुद्वारा दाता बंदी छोड़ साहिब, ग्वालियर – जहां गुरु हरगोबिंद जी को कैद किया गया था ग्वालियर किले की ऊंचाई पर स्थित गुरुद्वारा दाता बंदी छोड़ साहिब, सिख इतिहास की एक निर्णायक घटना से जुड़ा हुआ है। यहीं पर सिखों के छठवें गुरु गुरु हरगोबिंद साहिब जी को 1617 ई. के आसपास मुगल सम्राट जहांगीर द्वारा गिरफ्तार कर ग्वालियर किले में कैद किया गया था। यह गिरफ्तारी केवल एक राजनीतिक निर्णय नहीं थी, बल्कि सिख शक्ति को दबाने का प्रतीक भी थी। अपने पिता गुरु अर्जुन देव जी की शहादत के बाद, गुरु हरगोबिंद साहिब ने अकाल तख्त की स्थापना की और मीरी और पीरी की दो तलवारें धारण कर सिखों को आध्यात्मिक और राजनीतिक रूप से संगठित किया। इससे घबराकर जहांगीर ने उन्हें एक पुराने जुर्माने का बहाना बनाकर बंदी बना लिया। गुरुजी को 2 वर्ष 3 महीने तक ग्वालियर किले में रखा गया, जहां पहले से 52 हिंदू राजा भी कैद थे। जब उनकी रिहाई की घोषणा हुई, तो गुरुजी ने अकेले बाहर आने से मना कर दिया और कहा कि सभी 52 राजा भी रिहा किए जाएं। जहांगीर ने शर्त रखी कि केवल वही राजा बाहर निकल सकते हैं जो गुरुजी के वस्त्र को पकड़े होंगे। तब गुरु साहिब ने 52 कलियों वाला चोला सिलवाया, जिससे सभी राजा एक साथ आज़ाद हुए। यह ऐतिहासिक रिहाई दीवाली के समय 1619 ई. में हुई थी, और तभी से सिख समाज में बंदी छोड़ दिवस मनाने की परंपरा शुरू हुई। आज भी सिख समाज इस दिन दीप जलाकर आज़ादी और न्याय की इस गाथा को याद करता है। गुरुद्वारा दाता बंदी छोड़ साहिब आज विश्व का छठवां सबसे बड़ा सिख तीर्थ स्थल माना जाता है, जहां हर साल लाखों श्रद्धालु मत्था टेकने पहुंचते हैं। .1