Chaturbhuj Temple, Gwalior – The Temple of Zero.
Chaturbhuj Temple, Gwalior – The Temple of Zero.
Chaturbhuj Temple, carved directly into the rocky face of Gwalior Fort in 875 AD, holds the distinction of being home to the earliest known stone inscription of the symbol for zero (०) in India. For a long time, this was regarded as the world’s oldest known use of zero in epigraphy, although recent studies now attribute that position to the Bakhshali Manuscript, which uses the symbol on birch bark.
Commissioned by Alla, son of Vaillabhatta and grandson of Nagarabhatta – a Nagar Brahmin – the temple is a testimony to both spiritual and mathematical advancements of ancient India.
With a modest 12-ft square plan, the temple features carved pillars depicting yogic figures and royal couples, goddesses Ganga and Yamuna flanking the entrance, and a Nagara-style shikhara. The inscription also praises Vishnu, Shiva, and the Navadurga goddesses. Inside, there are carvings of Varaha and four-armed Vishnu and Lakshmi, from which the temple likely gets its name. Though much of the interior artwork is lost, the temple remains a cornerstone of India’s mathematical heritage.
चतुर्भुज मंदिर, ग्वालियर – शून्य का मंदिर
चतुर्भुज मंदिर, जो 875 ईस्वी में ग्वालियर किले की चट्टानों को काटकर बनाया गया था, पत्थर पर खुदे शून्य (०) के सबसे पुराने प्रमाण के लिए प्रसिद्ध रहा है। एक समय यह मंदिर पूरे जगत में शून्य के सबसे पहले ज्ञात शिलालेख के लिए प्रसिद्ध था, लेकिन अब विद्वानों द्वारा बख्शाली पाण्डुलिपि को शून्य प्रतीक के सबसे पुराने उपयोग के रूप में माना जाता है।
यह मंदिर अल्ला नामक व्यक्ति द्वारा बनवाया गया था, जो वैल्लभट्ट के पुत्र और नागरभट्ट के पौत्र थे — वे एक नागर ब्राह्मण थे। मंदिर का आकार 12 फीट वर्गाकार है और इसका स्थापत्य अत्यंत रोचक है।
प्रवेश द्वार पर चार खंभों में ध्यानस्थ साधक और प्रेमी युगल नक्काशी के रूप में दिखाए गए हैं। दरवाज़े के दोनों ओर गंगा और यमुना की मूर्तियाँ हैं। शिखर उत्तर भारतीय नागर शैली का है। शिलालेख विष्णु, शिव और नवदुर्गा की स्तुति से प्रारंभ होता है। अंदर वराह, चार भुजाओं वाले विष्णु और लक्ष्मी की मूर्तियाँ हैं, संभवतः मंदिर का नाम इन्हीं से जुड़ा है। हालांकि कुछ भाग क्षतिग्रस्त हैं, यह मंदिर आज भी भारत की गणितीय परंपरा का अमूल्य साक्ष्य बना हुआ है।
.1