Phoota Kuan, Meerut — How Many “Kuan” Stories Does This City Hold?.
Phoota Kuan, Meerut — How Many “Kuan” Stories Does This City Hold?.
In the heart of old Meerut, near Budhana Gate, stands a structure that most people pass without a second glance.
Broken walls. Faded arches.
A quiet corner of a busy mohalla.
Locally, it is known as Phoota Kuan.
But this is not just about one place.
Because Meerut is full of such names —
Gola Kuan… Beeru Kuan… Khari Kuan…
and perhaps many more, hidden in everyday conversations.
Have you ever wondered —
how many such kuans once existed here?
Looking closely at Phoota Kuan, it feels like more than just a well.
The arched niches, a small shrine within the wall, and the overall structure suggest this was once a shared space.
And then, just below, there is a water tank — still holding water.
Possibly meant for animals.
But here’s the question —
was this tank built along with the original structure,
or added later over time?
There is no clear answer.
A place where people gathered.
Where water was drawn.
Where even animals might have had their share.
Today, it stands broken.
Almost forgotten.
And yet… its name survives.
Maybe every “Kuan” in Meerut holds a story like this.
A story that slowly faded… but never completely disappeared.
So today, I’m not just asking about Phoota Kuan.
I’m asking you —
How many such Kuan-named places do you know in Meerut?
Do they still exist?
Do they have a story?
Share their names in the comments.
Let’s map the forgotten water heritage of Meerut together.
Discover more forgotten stories of Meerut in the coffee table book ITIHASNAMA by StudioDharma.
Order your copy here:
फूटा कुआँ, मेरठ — इस शहर में कितने “कुआँ” अब भी ज़िंदा हैं?
पुराने मेरठ की गलियों में, बुढ़ाना गेट के पास, एक ऐसा ढांचा खड़ा है जिस पर अक्सर नज़र ही नहीं जाती।
टूटी दीवारें…
मिटते हुए मेहराब…
और एक शांत कोना, जो अब भी ज़िंदा है।
इसे लोग फूटा कुआँ के नाम से जानते हैं।
लेकिन यह सिर्फ एक जगह की बात नहीं है।
क्योंकि मेरठ में ऐसे कई नाम हैं —
गोला कुआँ… बीरू कुआँ… खारी कुआँ…
और शायद कई और, जो आज भी लोगों की ज़ुबान पर हैं।
क्या आपने कभी सोचा है —
कि कभी इस शहर में कितने कुएँ रहे होंगे?
फूटा कुआँ को ध्यान से देखें तो यह सिर्फ एक कुआँ नहीं लगता।
दीवारों में बने मेहराब,
एक छोटा सा मंदिर,
और इसकी बनावट यह संकेत देती है कि यह एक साझा स्थान रहा होगा।
और नीचे एक पानी का टैंक भी दिखाई देता है — जिसमें आज भी पानी है।
शायद यह जानवरों के लिए बनाया गया होगा।
लेकिन सवाल यह है —
क्या यह टैंक शुरू से ही इस कुएँ का हिस्सा था,
या बाद में जोड़ा गया?
इसका कोई स्पष्ट उत्तर नहीं मिलता।
एक ऐसी जगह,
जहाँ लोग पानी भरते थे,
और शायद जानवरों के लिए भी व्यवस्था थी।
आज यह टूटा हुआ है…
लेकिन इसका नाम अब भी ज़िंदा है।
शायद मेरठ का हर “कुआँ”
एक ऐसी ही कहानी अपने अंदर छुपाए हुए है।
इसलिए आज मैं आपसे पूछ रहा हूँ —
आप मेरठ में ऐसे कितने “कुआँ” नाम जानते हैं?
क्या वे आज भी मौजूद हैं?
क्या उनके पीछे कोई कहानी है?
कमेंट में जरूर बताइए।
आइए, मिलकर मेरठ की इस भूली हुई जल विरासत को फिर से खोजते हैं।
StudioDharma की कॉफी टेबल बुक ITIHASNAMA में मेरठ की 25 अनकही कहानियाँ संजोई गई हैं।
इसे प्राप्त करने के लिए यहाँ ऑर्डर करें: