Vidur Teela,Hastinapur
“दुर्योधन की मेवा त्यागी साग विदुर घर खायो” विदुर का टीला हस्तिनापुर ,मेरठ ऐसा बताया जाता हैं की भगवान कृष्ण दुर्योधन के घर के बजाय विदुर के घर पर रहते थे जब वह कौरवों के साथ गठबंधन के लिए गए थे। यही हैं वो टीला इस क्षेत्र को कौरवों के मंत्री विदुर का पूर्व निवास कहा जाता है। किवदंती है कि महाभारतकाल में महात्मा विदुर के यहां भगवान श्रीकृष्ण ने साग खाया था। इस स्थान पर आज भी महात्मा टीले के ऊपर सरसों और चना उगाया जाता है। दूरदराज से आने वाले भक्त भी इस शाक को अपने साथ लेकर जाते हैं। वहीं, इसे ग्रहण कर पुण्यलाभ अर्जित करते हैं।