Did you know Rani Lakshmi Bai’s memorial stands in Gwalior, not Jhansi?.
Did you know Rani Lakshmi Bai’s memorial stands in Gwalior, not Jhansi?.
One of India’s most revered freedom fighters, Rani Lakshmi Bai, continues to inspire generations with her courage. But while her name is forever linked to Jhansi, her final moments and memorial belong to Gwalior.
Born as Manikarnika in 1828 in Varanasi, she grew up among the Maratha nobles in Bithoor. Brave, sharp, and determined, she became the Queen of Jhansi after marrying Raja Gangadhar Rao.
In June 1858, during the fierce battle of Gwalior against the British, Rani fell in combat. She refused to surrender even in death — ensuring her body didn’t fall into enemy hands.
It is believed that her remains were cremated near the battlefield, and a memorial was later built at that very site. Since then, the place is revered as the Samadhi of the Queen of Jhansi.
Today, her samadhi stands at Phool Bagh in Gwalior, marked by an 8-meter-tall statue, lush greenery, and the Indian tricolour. Built in a square layout using stone, the site is a solemn tribute to her sacrifice during the 1857 revolt.
Even now, the air of Gwalior carries echoes of her valor.
क्या आप जानते हैं कि रानी लक्ष्मीबाई की समाधि झांसी में नहीं बल्कि ग्वालियर में है?
भारत की सबसे साहसी और प्रेरणादायक स्वतंत्रता सेनानी रानी लक्ष्मीबाई का नाम हमेशा झांसी से जोड़ा जाता है, लेकिन उनके अंतिम क्षण और उनकी समाधि ग्वालियर में स्थित है।
रानी का जन्म 1828 में वाराणसी में मणिकर्णिका के रूप में हुआ था। बिठूर में पेशवाओं के बीच पली-बढ़ी इस साहसी बालिका ने राजा गंगाधर राव से विवाह कर झांसी की रानी लक्ष्मीबाई का रूप लिया।
1858 के जून महीने में, ग्वालियर में अंग्रेजों से लड़ते हुए वे वीरगति को प्राप्त हुईं। रानी ने न तो समर्पण किया, न ही अपने शव को अंग्रेजों के हाथों में जाने दिया।
कहा जाता है कि उनके वीरगति को प्राप्त होने के बाद अवशेषों को वहीं पास में जलाया गया और फिर उसी स्थान पर यह समाधि निर्मित की गई। तभी से यह स्थल ‘झांसी की रानी की समाधि’ के नाम से प्रसिद्ध हो गया है।
आज यह समाधि फूल बाग, ग्वालियर में स्थित है, जहाँ एक 8 मीटर ऊँची प्रतिमा, हरे-भरे पेड़ और तिरंगा उनकी अमर गाथा को नमन करते हैं। पत्थरों से बनी यह समाधि, रानी के बलिदान की एक जीवंत याद है।
ग्वालियर की हवाओं में आज भी रानी की वीरता गूंजती है।
.1