Gopachal Parvat, Gwalior – A Sacred Jain Heritage in Stone.
Gopachal Parvat, Gwalior – A Sacred Jain Heritage in Stone.
Gwalior, known for its forts and palaces, is also home to an extraordinary Jain pilgrimage site — Gopachal Parvat. Situated along the Gwalior Fort hill, this site hosts thousands of Jain rock-cut sculptures carved between 1398 and 1536 AD, mostly under the Tomar rulers like Veermadev, Dungarsingh, and Kirtisingh.
According to local belief, some carvings may even date back to the time of Tirthankar Neminath. Here, statues of the 24 Jain Tirthankars, ranging in height from 9 inches to 57 feet, are seen in both standing and seated positions. A special highlight is the 42-foot-high idol of Lord Parshvanath in padmasana, one of the tallest of its kind in the world.
The site includes 26 rock-cut caves, each housing intricate sculptures. This sacred hill is not just a symbol of Jain devotion, but also a spiritual destination for those seeking inner peace.
However, history bears scars too. In 1557, Mughal emperor Babur ordered the destruction of these idols. But legend says when his soldiers attempted to destroy the statue of Lord Parshvanath, their strength mysteriously failed, and they fled. This incident is seen as a divine miracle by devotees.
Despite its unmatched artistic and spiritual value, Gopachal Parvat remains neglected by the government. The priceless legacy of these ancient sculptures still awaits proper recognition and preservation.
Studio Dharma had the immense fortune of visiting this sacred site under the guidance of Pujya Aryika Purnamati Mata Ji, making the experience even more profound.
गोपाचल पर्वत, ग्वालियर – जैन धर्म की पत्थरों में गढ़ी पावन विरासत
ग्वालियर, जो अपने दुर्गों और महलों के लिए प्रसिद्ध है, वहीं गोपाचल पर्वत जैन धर्मावलंबियों के लिए एक अनूठा तीर्थ स्थल है। यह स्थान ग्वालियर किले के पास स्थित है, जहां 1398 से 1536 ई. के बीच तोमर वंश के वीरमदेव, डूंगरसिंह और कीर्तिसिंह के शासनकाल में हजारों जैन प्रतिमाएं पर्वत को तराशकर बनाई गईं।
लोक मान्यताओं के अनुसार, यहां की कुछ मूर्तियां तेईसवें तीर्थंकर भगवान नेमिनाथ के काल की भी मानी जाती हैं। यहां 24 तीर्थंकरों की प्रतिमाएं, 9 इंच से 57 फुट तक की, खड़ी और पद्मासन मुद्रा में स्थापित हैं। इनमें सबसे विशेष है 42 फुट ऊँची पद्मासन भगवान पार्श्वनाथ की प्रतिमा, जो आज भी अतिशय से पूर्ण मानी जाती है।
यहां कुल 26 गुफाएं हैं, जिनमें जैन मूर्तियों की शिल्पकला अद्वितीय है। यह स्थल जैन अनुयायियों के लिए आत्मिक शुद्धि और ध्यान का स्थान है।
इतिहास में एक दुखद अध्याय भी जुड़ा है। 1557 ई. में मुग़ल सम्राट बाबर ने इन मूर्तियों को नष्ट करने का आदेश दिया था। किंवदंती के अनुसार जब बाबर ने भगवान पार्श्वनाथ की मूर्ति पर प्रहार किया, तो एक चमत्कारिक घटना घटी — उसकी और सैनिकों की भुजाओं में शक्ति समाप्त हो गई और वे मूर्तियों को बिना क्षति पहुँचाए वहां से भाग खड़े हुए।
इतनी अद्वितीय मूर्तियां होने के बावजूद, आज तक सरकार द्वारा इस धरोहर पर कोई विशेष ध्यान नहीं दिया गया है। यह स्थल आज भी संरक्षण और मान्यता की प्रतीक्षा कर रहा है।
स्टूडियो धर्मा को यह परम सौभाग्य प्राप्त हुआ कि हम परम पूज्य आर्यिका पूर्णमति माता जी के सान्निध्य में इस पवित्र तीर्थस्थल के दर्शन कर सके।
.1