✦🌼✦ ❉❉ ꧁ Laxmi Narayan Temple, Orchha ꧂ ❉❉ ✦🌼✦ Laxmi Narayan Temple, Orchha, Madhya Pradesh.

Sep 8, 2025 - 06:00
 0  0
✦🌼✦ ❉❉ ꧁ Laxmi Narayan Temple, Orchha ꧂ ❉❉ ✦🌼✦ Laxmi Narayan Temple, Orchha, Madhya Pradesh. Built in 1622 by Bundela Rajput ruler Raja Vir Singh Deo and reconstructed in 1793 by Raja Prithvi Singh, the Laxmi Narayan Temple of Orchha is a stunning blend of temple and fort architecture. Made of lime mortar and bricks, its walls are adorned with vibrant murals combining Bundela and Mughal artistry. These depict mythological episodes (Krishna Leela, Ramayana), historical events such as the 1857 siege of Jhansi, and even secular themes. One fascinating highlight is the legendary ‘Shungi Chirya’, a monstrous bird said to be able to fly away with elephants in its talons — believed to have inspired the Roc from the Arabian Sinbad tales. The temple is built in the shape of a Shree Yantra, with its entrance resembling an owl’s beak — the owl being a symbolic mount of Goddess Laxmi. Despite being dedicated to Goddess Laxmi, the sanctum has no idol. In 1983, thieves stole the idols of Goddess Laxmi and Lord Vishnu, which have never been recovered. Yet, daily worship continues in the empty sanctum, and on Diwali, lighting a lamp here is believed to bring blessings of wealth and prosperity. Coffee Table Book Promotion (English) Discover more about India’s forgotten heritage in ITIHASNAMA by StudioDharma — a stunning coffee table book featuring 25 remarkable historical sites of Meerut. Order now: ✦🌼✦ ❉❉ ꧁ लक्ष्मी नारायण मंदिर, ओरछा ꧂ ❉❉ ✦🌼✦ लक्ष्मी नारायण मंदिर, ओरछा, मध्य प्रदेश ओरछा का लक्ष्मी नारायण मंदिर, जिसे राजा वीर सिंह देव ने १६२२ में बनवाया और राजा पृथ्वी सिंह ने १७९३ में पुनर्निर्मित कराया, स्थापत्य कला का एक अद्वितीय नमूना है। यह मंदिर और किले की शैली का मिश्रण है, जिसे चूने और ईंट से बनाया गया है। इसकी दीवारों पर बुंदेला और मुग़ल कला का अद्भुत संगम दिखाई देता है — जिनमें भगवान कृष्ण की लीलाएं, रामायण, १८५७ का झांसी किले का घेराव और कई लौकिक दृश्य चित्रित हैं। मंदिर की एक खास पहचान है ‘शुंगी चिड़िया’ का चित्र — एक काल्पनिक विशाल पक्षी जो अपने पंजों में हाथियों को उठा ले जाता था। माना जाता है कि यह कथा अरब की सिनबाद कहानियों के ‘रॉक’ पक्षी की प्रेरणा हो सकती है। यह मंदिर श्रीयंत्र के आकार में बना है और इसका प्रवेश द्वार उल्लू की चोंच जैसा दिखता है — उल्लू माता लक्ष्मी का वाहन माना जाता है। यद्यपि यह मंदिर माता लक्ष्मी को समर्पित है, लेकिन इसके गर्भगृह में कोई प्रतिमा नहीं है। वर्ष १९८३ में चोर यहां से माता लक्ष्मी और भगवान विष्णु की प्रतिमाएं चुरा ले गए, जो आज तक नहीं मिल पाई हैं। इसके बावजूद यहां प्रतिदिन पूजा होती है, और दीपावली पर यहां दीप जलाने से माता लक्ष्मी प्रसन्न होकर धन-धान्य का आशीर्वाद देती हैं। कॉफी टेबल बुक प्रमोशन (हिंदी) भारत की भूली-बिसरी धरोहरों से रूबरू हों ITIHASNAMA by StudioDharma के साथ — मेरठ के 25 अद्भुत ऐतिहासिक स्थलों पर आधारित शानदार कॉफी टेबल बुक। अभी ऑर्डर करें: .1