MANSA DEVI TEMPLE ,MEERUT.

Jan 17, 2021 - 09:04
 0  3.1k
MANSA DEVI TEMPLE ,MEERUT. क्रांतिधरा मेरठ में एक ऐतिहासिक मंशा देवी मंदिर है। मान्यता है कि मां मंशा देवी यहां आने वाले अपने सभी भक्तों की मुरादें पूरी करती हैं। कहा जाता है कि यहां दूर- दूर से लोग मन्नतें मांगने आते हैं। शहर के प्राचीन भगवती मंदिरों में से एक मंशा देवी मंदिर लोगों की आस्था का प्रमुख केंद्र है। बता दें कि गढ़ रोड पर मेडिकल कॉलेज के सामने जागृति विहार में प्राचीन मंशा देवी का मंदिर स्थित है। मंशा देवी के प्रांगण में वर्तमान में शिव परिवार, दुर्गा माता, मंशा माता, संतोषी माता, रामभक्त हनुमान के पांच दरबार स्थित हैं। यह एक प्राचीन सिद्धिपीठ मंदिर है, प्रत्येक रविवार को मंदिर परिसर में मेला लगता है। दूर-दूर से भक्त लोग आकर हलवा प्रसाद का भोग लगाते हैं। जहां प्राचीनकाल से माता की आराधना कर जन-जन का आत्म कल्याण होता रहा है। यहां बड़ी संख्या में लोग उपस्थित होकर देवी-देवताओं की पूजा किया करते हैं। ऐसी मान्यता है कि यहां सभी भक्तों की मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। मां मंशा देवी के मंदिर को मरघट वाली माता का मंदिर भी कहते हैं। पुराने समय में यहां जंगल था। बताया जाता हैं कि यहां पहले जंगल हुआ करता था। जंगल के पास ही औरंगशाहपुर डिग्गी की शमशान भूमि थी। जिसके बीच में मूर्ति हुआ करती थी। इसलिए इसे मरघट वाली मां का मंदिर भी कहते हैं। मंदिर के बारे में मान्यता है कि यहां से मां किसी को भी खाली हाथ नहीं लौटने देती हैं। मंदिर में कई भक्त ऐसे आते हैं, जिनकी कामना पूरी होने के बाद वह सालों से यहां लगातार आते हैं। मंदिर के बारे में लोगों की ऐसी भी मान्यता है कि यहां अपनी मुरादें लिखने से मां उनकी मुरादें सुनती हैं। Mansa Devi Temple Kaliyagarhi, Jagrati Vihar, Meerut, Uttar Pradesh 250004