Shahi Jama Masjid, Gwalior – A Mughal-Era Jewel in Stone.
Shahi Jama Masjid, Gwalior – A Mughal-Era Jewel in Stone.
Gwalior was under the control of Muslim rulers from the twelfth century until the end of the fourteenth century. After this period, the Tomar kings became the first Jagirdars to establish their control over the region. During their rule—especially under Man Singh Tomar—Gwalior saw the construction of several iconic structures such as Man Singh Palace, Gujri Mahal, Urvahi Gate, and the rock-cut Jain Tirthankara statues.
The Shahi Jama Masjid came much later, during the Mughal era, and was built by Motamid Khan, the governor of Gwalior under Emperor Aurangzeb. It stands near the Alamgir Gate and reflects the characteristic Mughal blend of strength and elegance.
Built on a raised stone platform, the mosque features an east-facing entrance reached via a flight of stone steps. Its façade is flanked by two circular minarets, each segmented into six levels with projecting chajjas and topped by domes. A domed canopy arches above the gate, supported by stone columns, beneath which lies a Persian inscription on a marble plaque.
The main prayer hall has three arched doorways, the central one accentuated by four slender minarets, intricate floral reliefs, and Islamic calligraphy. Above it rise three domes, while the central courtyard contains a water tank for ablutions. The mosque’s light brown sandstone cladding and refined detailing make it a historic and architectural gem of Gwalior.
शाही जामा मस्जिद, ग्वालियर – मुग़ल काल की पत्थरों में ढली विरासत
ग्वालियर पर बारहवीं शताब्दी से लेकर चौदहवीं शताब्दी के अंत तक मुस्लिम शासकों का नियंत्रण रहा। इसके पश्चात, तोमर राजाओं ने पहली बार जागीरदार के रूप में ग्वालियर पर अधिकार स्थापित किया। तोमरों के काल, विशेष रूप से राजा मानसिंह तोमर के शासन में, ग्वालियर में मानसिंह महल, गुजरी महल, उर्वाही दरवाज़ा, और जैन तीर्थंकरों की विशाल शिला-प्रतिमाएं जैसी अद्भुत कलाकृतियाँ निर्मित हुईं।
इनके काफ़ी बाद, मुग़ल काल में सम्राट औरंगज़ेब के शासनकाल के दौरान उनके ग्वालियर सूबेदार मोतमिद ख़ान ने शाही जामा मस्जिद का निर्माण करवाया। यह मस्जिद आलमगीर गेट के पास स्थित है और मुग़ल स्थापत्य की सादगी और भव्यता का प्रतीक है।
यह मस्जिद एक ऊँचे पत्थर के चबूतरे पर बनी है, जिसका मुख्य प्रवेश द्वार पूर्व दिशा में है और वहाँ पहुँचने के लिए सीढ़ियाँ बनी हुई हैं। द्वार के दोनों ओर छः स्तरों वाली गोल मीनारें बनी हैं, जिनमें हर स्तर पर छज्जे और सबसे ऊपर गुंबद हैं। पत्थर की मेहराबों पर टिकी एक गुंबददार छत्र प्रवेश द्वार के ऊपर बनी है, जिसके नीचे एक फारसी शिलालेख वाली संगमरमर की पट्टी लगाई गई है।
मुख्य नमाज़ कक्ष में तीन मेहराबों के माध्यम से प्रवेश होता है, जिनमें मध्य मेहराब के साथ चार पतली मीनारें, सुंदर नक्काशी और अरबी कलमकारी की गई है। ऊपर तीन गुंबद बने हैं और प्रांगण के मध्य में वुज़ू के लिए जलाशय है। मस्जिद की दीवारों पर हल्के भूरे रंग का पत्थर जड़ा हुआ है, जिसमें महीन शिल्प और धार्मिक वास्तुशिल्प की सुंदर झलक मिलती है।
.1