Heritage Sites

चौखंड स्तूप,सारनाथ,वाराणसी.

चौखंड स्तूप,सारनाथ,वाराणसी. सारनाथ स्थित प्रमुख स्मारक चौखंड स्तूप है, जो सारनाथ से 800 मीटर दक्षिण-पश्चिम में ऊंची ईंटों से बना है। ये महत्त्वपूर्ण बौद्ध स्तूप है और वाराणसी से 13 कि.मी दूर स्थित है। इसका वर्णन चीनी यात्री ह्वेनसांग ने भी किया था। इस स्तूप का आकार चौकोर है। कुर्सी के आकार पर क्रमशः घटती हुई तीन मंजिलें ठोस ईंटों से बनाई गई हैं, इसलिए इसे चौखंडी स्तूप कहते हैं। इस स्तूप में ईंट और रोड़ी का बड़ी मात्रा में उपयोग किया गया है। यह विशाल स्तूप चारों ओर से अष्टभुजीय मीनारों से घिरा हुआ है। कहा जाता है यह स्तूप मूल रूप से सम्राट अशोक द्वारा बनवाया गया था।गुप्त काल में यह विशाल स्तूप बन गया था। चौखंडी स्तूप को मूल रूप से गुप्त काल के दौरान चौथी और छठी शताब्दी के बीच उस स्थान को चिह्नित करने के लिए बनाया गया था जहां भगवान बुद्ध और उनके पहले शिष्य बोधगया से सारनाथ की यात्रा करते थे। यह एक विशाल मिट्टी का टीला है जिसमें एक अष्टकोणीय मीनार से घिरा एक ईंट-कार्य भवन है। बौद्ध भक्तों के लिए इस स्थल का बहुत महत्व है।

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0