MAHAL SARAI GATE/THANA GATE,NAJIBABAD

Mar 6, 2021 - 07:00
 0  741

महलसराय गेट /थाना गेट,नजीबाबाद,बिजनौर . नजीबाबाद में नवाब नजीबुद्दौला के बसाए नगर में प्राचीन नवाबी इमारतें एक-एक कर अपना अस्तित्व खो रही हैं. पेशावर में 1707 में जन्मे नजीब खां ने सन 1752 में ऐतिहासिक नगरी नजीबाबाद को बसाया था. नवाब नजीबुद्दौला के नाम से मशहूर हुए नजीब खां और उनके वंशजों ने नजीबाबाद को कई कलात्मक इमारतों का तोहफा दिया. नवाबों का महलसराय क्षेत्र भी इतिहास बन चुका है. यहां पर कुछ बाकी है, तो वह है नगरपालिका कार्यालय के सामने स्थित ऐतिहासिक दरवाजा, जहां पर नवाबों का दरबार चला करता था. बताया जाता है कि यहां से एक सुरंग महावतपुर क्षेत्र स्थित पत्थरगढ़ के किले को जोड़ती थी. सुरंग की स्थिति भी गुमनामियों में खोई हुई है.