✦🌺✦ ꧁ Nahargarh Fort – The Tiger’s Abode ꧂ ✦🌺✦.
✦🌺✦ ꧁ Nahargarh Fort – The Tiger’s Abode ꧂ ✦🌺✦.
Standing proudly atop the rugged ridges of the Aravalli Hills, Nahargarh Fort watches silently over the Pink City of Jaipur. Built in 1734 by Maharaja Sawai Jai Singh II as a royal retreat, the fort was originally called Sudarshangarh, but legend soon renamed it Nahargarh — “the abode of tigers”.
According to local lore, the spirit of Nahar Singh Bhomia haunted the site and halted construction, forcing the king to build a temple in his honour within the fort. With that, peace returned, and the fort took his name.
Together with Amer Fort and Jaigarh Fort, Nahargarh formed a strong defensive ring around Jaipur. Though it never faced battle, its corridors have heard whispers of treaties with Marathas and sheltered Europeans during the Revolt of 1857, when Maharaja Sawai Ram Singh offered them refuge within its walls.
In the late 19th century, Sawai Madho Singh II added the elegant Madhavendra Bhawan, designed by architect Dirgh Patel — a series of royal suites for the queens and the king himself, connected through delicate frescoed passages. The fort also served as a hunting residence for the Maharajas.
Even today, when dusk paints the sky amber and the city lights of Jaipur flicker far below, Nahargarh stands as a poetic witness to time — blending legend, royalty, and silence into one timeless frame.
Discover more such timeless tales of heritage through ITIHASNAMA — the premium coffee table book by StudioDharma featuring 25 curated heritage stories of Meerut.
Purchase your copy now:
✦🌺✦ ꧁ नाहरगढ़ क़िला – शेरों का आशियाना ꧂ ✦🌺✦
अरावली की ऊँची पहाड़ियों पर स्थित नाहरगढ़ क़िला, आज भी जयपुर शहर की निगहबानी करता है। सन 1734 में महाराजा सवाई जय सिंह द्वितीय ने इसे अपने विश्राम-स्थल के रूप में बनवाया था। प्रारंभ में इसका नाम “सुदर्शनगढ़” था, परंतु बाद में यह “नाहरगढ़” कहलाया — अर्थात् “शेरों का निवास”।
लोककथा के अनुसार, इस स्थान पर नाहर सिंह भोंमिया की आत्मा निर्माण कार्य में बाधा डाल रही थी। राजा ने उनकी स्मृति में मंदिर बनवाया, तब जाकर निर्माण कार्य शांतिपूर्वक पूरा हुआ और क़िले का नाम उन्हीं के नाम पर रखा गया।
आमेर और जयगढ़ क़िलों के साथ मिलकर नाहरगढ़ ने जयपुर की त्रिस्तरीय सुरक्षा दीवार बनाई। यद्यपि इस पर कभी आक्रमण नहीं हुआ, परंतु इसने इतिहास के कई अहम पल देखे — जिनमें मराठों से संधियाँ और 1857 के विद्रोह के दौरान महाराजा सवाई राम सिंह द्वारा यूरोपीयों को आश्रय देना शामिल है।
19वीं सदी के उत्तरार्ध में महाराजा सवाई माधो सिंह द्वितीय ने वास्तुकार दीर्घ पटेल के निर्देशन में माधवेंद्र भवन का निर्माण कराया, जिसमें रानियों और स्वयं राजा के लिए सुंदर कक्ष बनाए गए थे। दीवारों पर उकेरे गए नाज़ुक भित्तिचित्र आज भी शाही सौंदर्य की याद दिलाते हैं।
शाम के समय जब सूर्य की सुनहरी किरणें अरावली की चोटियों को चूमती हैं, तब नाहरगढ़ का हर पत्थर मानो राजसी इतिहास, प्रेम और शौर्य की दास्तान सुनाता है।
मेरठ की 25 चुनिंदा ऐतिहासिक कहानियों को संजोए हमारे कॉफी टेबल बुक ITIHASNAMA by StudioDharma के माध्यम से अपने अतीत की यात्रा कीजिए।
अभी ख़रीदें:
.1