PARASNATH JAIN TEMPLE,JALALBAD,SHAMLI श्री 1008 पार्श्वनाथ अतिशय क्षेत्र जलालाबाद,शामली.

Aug 8, 2021 - 07:00
 0  127

श्री 1008 पार्श्वनाथ अतिशय क्षेत्र जलालाबाद,शामली. श्री 1008 पार्श्वनाथ अतिशय क्षेत्र जलालाबाद भारत के समस्त प्राचीन क्षेत्रों में से एक अनोखा अद्भुत अतिशय क्षेत्र है। हमारे भारतवर्ष में अनेक अतिशय क्षेत्र है जहाँ पारस प्रभू की अनेक प्राचीन प्रतिमाएँ अतिशय के साथ भूगर्भ से प्रकट हुई और अतिशय क्षेत्र प्रसिद्ध हुए ।लेकिन कहीं भी ऐसा सुनने यहाँ दिखने में अभी तक नहीं आया कि इतनी छोटी सी प्रतिमा कहीं पर भी प्रकट हुई हो और वह अतिशय क्षेत्र बन गया । एक जलालाबाद ही ऐसा अतीशयकारी क्षेत्र है जहाँ पर पारस प्रभू के इतने छोटे बिम्ब के रूप में हमें दर्शन प्राप्त होते हैं और उस बिम्ब के दर्शन करने से अनेक अनेक प्रकार के चमत्कार अतिशय होते रहे हैं। जलालाबाद में विराजमान पारस प्रभू की इतनी छोटी सी प्रतिमा के दर्शन करने से पहाड़ जितने बड़े से बड़े काम भी सहजता से पूर्ण हो जाते हैं । जलालाबाद ऐसा महान अतिशय क्षेत्र है जहाँ पर जो भी जैसी भावना लेकर आता है वह तुरंत पूर्ण होती है । समस्त जलालाबाद में केवल एक ही जैन परिवार रहता है किन्तु यहाँ पर दूर दूर से श्रद्धालु पारस प्रभु के दर्शन लाभ प्राप्त करने के लिए आते हैं। Jalalabad jain temple