SIDHPEETH SHRI HANUMAN MANDIR,BHURANA GATE,MEERUT

Apr 18, 2021 - 07:00
 0  19

सिद्धपीठ श्री हनुमान मंदिर, बुढाना गेट,मेरठ . शहर के बीचों-बीच स्थित सिद्धपीठ श्री हनुमान मंदिर, बुढाना गेट श्रद्धा, आस्था एवं भक्ति का संगम है। करीब 250 साल पुराने इस मंदिर में अनेक लोग तो ऐसे हैं जो पीढ़ियों से बाबा के दर्शन कर अपने प्रतिष्ठान खोलते हैं। हनुमान मंदिर लगभग 15 फुट ऊंचे स्थान पर स्थित था तथा पंडित शिवधन हरी व उनके भाई जो बाल ब्रह्मचारी थे उनका अखाड़ा हुआ करता था। मंदिर में बाबा की स्वयंभू प्रतिमा है। बुढ़ाना गेट से बुढ़ाना के लिए बुग्गी व तांगे चला करते थे। इसलिए यहां यात्रियों के विश्राम के लिए कोठरी व पीपल और दो कुएं हुआ करते थे। यात्री यहां रुककर बाबा के दर्शन कर मंगलयात्रा की कामना करते हुए सफर करते थे।