SHRI TEENMOORTIE JAIN TEMPLE BARA MANDIR ,HASTINAPUR ,MEERUT

Oct 28, 2020 - 17:01
 0  607

श्री तीन मूर्ति मंदिर , श्री दिगम्बर जैन प्राचीन बड़ा मन्दिर,हस्तिनापुर,मेरठ इस मंदिर का निर्माण मुख्य मंदिर के बाद हुआ था ।इसमें तीन वेदी हैं ।बायीं ओर वेदी में भगवान शांतिनाथ की 5 फुट 11 इंच सलेटी रंग की चतुर्थकालीन खड़गासन प्रतिमा विराजमान है। प्रशस्ति से ज्ञात होता हैं की इस मूर्ति की प्रतिष्ठा सन 1174 में हस्तिनापुर में ही हुई थी ।यह प्रतिमा लगभग 70 वर्ष पूर्व टीले की खुदाई में दूसरी नसिया जी के निकट निकली थी । यह प्रतिमा अत्यंत चमत्कारी हैं ,इस अतिशयकारी प्रतिमा के समक्ष अनेको चमत्कार हो चुके हैं ।