A Love Unreturned: The Tomb of Ganna Begum.

Jun 4, 2025 - 00:30
 0  67
A Love Unreturned: The Tomb of Ganna Begum. Move over Taj Mahal—Morena has its own forgotten symbol of love. In the 18th century, Mahadji Rao Scindia, ruler of Gwalior, built a tomb in Noorabad for Ganna Begum, a woman he loved deeply—but who never knew of his affection. Ganna Begum, daughter of Lucknow’s Sardar Alu Kuli Khan and Afghan Begum Seema Khan, was known for her stunning beauty and melodious voice. Royals from Awadh, Delhi, and Bharatpur admired her—but her heart belonged to Prince Jawahar Singh of Bharatpur. When their union was denied, war erupted. Fearing the consequences, Ganna fled to Gwalior and disguised herself as a man to work in the Scindia intelligence service. But in 1770, Mughal forces stationed in Noorabad recognized her. To avoid dishonor, she ended her life by swallowing a diamond ring. When Mahadji Scindia saw her lifeless body, he fell in love—too late. In her memory, he built a tomb and inscribed: “Let every visitor here shed a tear for Ganna Begum.” A tale of beauty, sacrifice, and silent love—etched in the stones of Noorabad. एकतरफा इश्क़ की मजार – गन्ना बेगम की कहानी ताजमहल की तरह मोहब्बत की एक और निशानी है, लेकिन यह मुरैना की मिट्टी में छुपी है। ग्वालियर के तत्कालीन राजा महादजी राव सिंधिया ने 18वीं सदी में गन्ना बेगम की याद में नूराबाद में मजार बनवाई — उस महिला के लिए जिससे वह प्रेम करते थे, लेकिन जिसने उनका प्रेम कभी जाना ही नहीं। गन्ना बेगम, लखनऊ के सरदार अलु कुली खान और अफगानी बेगम सीमा खान की बेटी थीं। वो न सिर्फ बेहद खूबसूरत थीं, बल्कि उनकी आवाज भी गन्ने जैसी मीठी थी — इसी वजह से उनका नाम पड़ा “गन्ना बेगम”। भरतपुर के राजकुमार जवाहर सिंह से गन्ना को प्रेम हुआ, लेकिन यह रिश्ता उनके पिता राजा सूरजमल को मंजूर नहीं था। युद्ध की आहट से बचने के लिए गन्ना ग्वालियर चली आईं और सेना के खुफिया विभाग में पुरुष वेश में शामिल हो गईं। 1770 में जब मुगल सैनिक नूराबाद में रुके, उन्होंने गन्ना को पहचान लिया। बदनामी के डर से उन्होंने हीरे की अंगूठी खा ली और जान दे दी। जब महादजी सिंधिया ने उनके अंतिम दर्शन किए, तो वो उनके एकतरफा प्रेम में पड़ गए और नूराबाद में मजार बनवाई। मजार पर लिखा गया: “जो भी यहां आए, वो गन्ना बेगम की याद में दो आंसू जरूर बहाए।” मोहब्बत सिर्फ पाने का नाम नहीं — कभी-कभी यह सिर्फ एक मजार बनकर रह जाती है। .1