DRAUPADI GHAT TEMPLE ,HASTINAPUR,MEERUT, द्रौपदी घाट मंदिर,हस्तिनापुर,मेरठ.
Aug 3, 2023 - 21:05
0 33
DRAUPADI GHAT TEMPLE ,HASTINAPUR,MEERUT, द्रौपदी घाट मंदिर,हस्तिनापुर,मेरठ.
हस्तिनापुर में द्रौपदी घाट मंदिर वह जगह है जहाँ रानी द्रौपदी स्नान के लिए आतीं थीं, और दैनिक पूजा किया करती थीं। आधुनिक भारत में पंडित जवाहरलाल नेहरू द्वारा इस स्थान का नवीकरण कराया गया था । जहाँ श्री कृष्ण के साथ द्रौपदी का एक छोटा सा मंदिर है।
इस मन्दिर मे द्रौपदी की वह मूर्त्ती है जिसमें महाभारत होने का प्रमुख कारण द्रौपदी चीरहरण दर्शाया गया है। जब दुशासन द्रौपदी के कपड़े उतारने की कोशिश कर रहा था और भगवान कृष्ण ने उसे सभी बुराइयों से बचाया था।
ऐतिहासिक दृष्टि से इस स्थान का बहुत महत्व है, क्योंकि इसे महाभारत काल से जोड़कर देखा जाता है।पूरे विश्व में केवल एक मात्र यही द्रौपदी माँ का मंदिर बताया जाता हैं ।